मिरर का सही जगह करें उपयोग

फेंगशुई की दुनिया में मिरर यानी शीशे का बहुत इंपॉर्टेंट रोल होता है। छोटी जगहों को बड़ा दिखाने का ये सबसे अच्छा जरिया होते हैं। और अगर इन्हें सही तरीके से यूज किया जाए तो ये घर में सुख-समृद्धि भी लाने का काम करते हैं।
हालांकि, एक सच ये भी है कि अगर इन्हें ठीक तरीके से और सही जगह पर न यूज किया जाए तो इनका असर अच्छे से ज्यादा बुरा हो सकता है। लेकिन यहां जानते हैं शीशों के कुछ जरूरी रख रखाव पर ताकि आपके घर और जिंदगी में भी सुख-समृद्धि आ सके।
बेडरूम- आइडियली बेडरूम में शीशा नहीं होना चाहिए, लेकिन पर्सनल ड्रेसिंग स्पेस के चलते हमें इसे अपने रूम में राना ही होता है। इसके लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है। एक बात हमेशा याद रखें कि ड्रेसिंग टेबल के शीशे में आपके बेड की परछाई न दिख रही हो।
शीशे में बेड का रिलेक्शन दिखने से कपल्स की लाइफ में किसी तीसरे की एंट्री हो सकती है। साथ ही शीशा लगाने के लिए सबसे सही दीवार होती है नॉर्थ या ईस्ट डायरेक्शन की। साउथ डायरेक्शन में इसे लगाने से बचें, हां, साउथ-ईस्ट में लगाया जा सकता है।
एक पतला स्टेयरकेस यानी सीढिय़ों का रास्ता घर में एक पतला सा सीढिय़ों का रास्ता आपके घर में कई तरह के मिसफॉच्र्यून ला सकता है। अगर आपके घर में भी ऐसी कोई जगह है तो यहां की निगेटिव एनर्जी को दूर राने के लिए सीढिय़ों के साथ ऊपर जाती हुई दीवार पर एक लंबा शीशा लगाएं।
आप सीढिय़ों की लैंडिंग स्पेस पर भी यह शीशा लगा सकते हैं। इससे छोटी और कमजोर जगहों पर भी अच्छी एनर्जी आती है। बाथरूम में भी एक फुल-लेंथ शीशा लगाने से यह वहां से निकलने वाली निगेटिव एनर्जीस को अजॉर्ब कर लेता है। यहां भी फुल-लेंथ शीशा लगाना चाहिए और इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि उस शीशे में टॉयलेट सीट न नजर आए।
-
No comments:
Post a Comment