धारदार चीजों के इस्तेमाल को लेकर रहें हमेशा अलर्ट


जब भी आप ऑफिस में अपनी डेस्क पर काम कर रहे हों तो आपको धारदार चीजों के इस्तेमाल को लेकर हमेशा ही अलर्ट रहना चाहिए। कहा जाता है कि अगर इन चीजों को इस्तेमाल ठीक से न किया जाए तो यह कई तरह की निगेटिविटी भरा माहौल तैयार कर सकते हैं।
इसके गलत इस्तेमाल से आपके अपने कलीग्स के साथ रिलेशंस भी बिगड़ सकते हैं इसलिए जब भी इन्हें यूज करें तो इन बातों का ध्यान जरूर दें।
  • यह चेक करना चाहिए कि किसी भी शार्प ऑबजेक्ट का प्वॉइंटेड पार्ट आपकी तरफ या आपके कलीग की तरफ फेस करते हुए न रखें। आपको उस इंसान की तरफ उंगली उठाकर बात भी नहीं करनी चाहिए जिससे आप बात कर रहे हैं और दूसरों से भी आप यही कहें कि वे आपकी तरफ उंगली को प्वॉइंट करते हुए बात न करें क्योंकि इससे बुरी एनर्जीस आती हैं।
  • किसी को गिफ्ट देते वक्त भी ध्यान रखें कि आप उसे कोई शार्प ऑब्जेक्ट न गिफ्ट करें क्योंकि इससे उस इंसान के जीवन में बैड लक आता है। साथ ही आप दोनों के रिलेशंस में भी दरार आती है। अगर किसी से आप इस तरह का कोई समान मंगवाते भी हैं तो उसे उस चीज के पैसे जरूर दें।
  • फेंग शुई की दुनिया में धारदार चीजों को शार शी का सोर्स माना जाता है जितना मतलब होता है पॉइजन ऐरोज। ये निगेटिव ऐरोज आपकी लाइफ में बैड लक को इनवाइट करते हैं।

  • अगर आपके आसपास कुछ शार्प एंगल्स या कॉर्नर्स हैं, जैसे डेस्क, बेड साइड टेबल या कोई शार्प एज वाला फर्नीचर और आप उस जगह का रोजाना यूज करते हैं तो आपको वहां के निगेटिव इफेक्ट्स से जरूर बचना चाहिए। या तो आप वहां के कॉर्नर्स को राउंड करवा लीजिए या फिर शार्प ऐजेस के सामने कोई प्लांट रख लीजिए ताकि आपको उसका निगेटिव इफेक्ट न मिले।

  • अगर आपके घर में नेल कटर, कैंची, चाकू, स्क्रू ड्राइवर्स या नेल फाइलर्स जैसी चीजें यूं ही खुली रहती हैं तो इन्हें भी ड्रॉवर में राने की आदत डालिए।

No comments:

Post a Comment