पा-क्वा सिद्धांत से पाएं सकारात्मक ऊर्जा


फेंगसुई में सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है पा-क्वा सिद्धांत, इसे अष्टकोण भी कहा जाता है। यह मानव जीवन को प्रभावित करता है। इस पर चलकर मानव अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकता है।
ऐसा कहा जाता है कि पा-क्वा सिद्धांत पर चलने से घर में समृद्धि आती है। इस अष्टकोण की स्थापना लगभग 5000 वर्ष पूर्व हुई थी। एक दिन प्रात:काल वहां का राजा नदी के किनारे ध्यान मुद्रा में बैठा था।
उसी समय एक कछुआ नदी से प्रकट हुआ। ईश्वरीय प्रेरणा से फूशी नामक राजा ने यह महसूस किया कि सृष्टि का मानचित्र कछुए की पीठ पर निर्मित प्रतीत हो रहा है। कछुए की कठोर पीठ पर जो मानचित्र सा दृष्टिगोचर हुआ, उसी से पा-क्वा की उत्पत्ति हुई।
यह व्यक्ति के जीवन के विभिन्न पक्षों को दर्शाने वाली आठ दिशाओं का सूचक माना जाता है। इसलिए इन पक्षों को आठ नाम दे दिये गये। जो निन प्रकार से है, यश, विवाह, संतान, परामर्श, व्यवसाय, ज्ञान, परिवार, संपदा, पा-क्वा मानचित्र को घर के नक्शे के उपर रखकर विभिन्न दिशाओं का निर्धारण करके उस पक्ष को कैसे गतिशील बनाया जाए, जिससे हमें सकारात्मक ऊर्जा की प्राप्ति हो सके।
यदि आप परिवार, व्यवसाय, नौकरी या समाज में अधिक मान-समान की आकांक्षा रखते हैं, तो आपको अपने घर की दक्षिण दिशा के क्षेत्र को अधिक गतिशील बनाना होगा। सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करने के लिए और इस क्षेत्र को अधिक सक्रिय करने के लिए आप निन उपाय कर सकते हैं।
घर की दक्षिण दिशा में लाल की प्रकाश की मात्रा को अधिक बढ़ाकर यश क्षेत्र को अधिक सक्रिय बना सकते हैं। इस क्षेत्र में प्रमाण पत्र, पुरस्कार मेडल आदि को लगाएं। यश क्षेत्र में गोल दर्पण लगाएं। बड़े राजनेता, अभिनेता, उद्योगपतियों के चित्र लगाएं या उनके साथ खिचवाए हुए चित्र लगाकर, इस क्षेत्र को अधिक गतिशील बना सकते हैं।
फेंगशुई का चीनी भाषा में शादिक अर्थ है हवा और पानी। प्राचीन चीनी ज्योतिषियों की राय में ऊर्जा हवा और जल के साथ बहते हुए अपना कार्य करती है। जहां ऊर्जा के लिए जल अधिक सीमा होने पर अवरोधक का कार्य करते हैं तो हवा ऊर्जा के बहाव में सहायक होती है।
यह दोनों तत्व इंसान के जीवन के लिए बेहद जरूरी हैं और प्रकृति से संतुलन बनाकर हम इसे काबू कर सकते हैं। 3500 साल से भी अधिक प्राचीन इस कला का इतिहास बेहद उतार-चढ़ाव वाला रहा है। कभी इसे शान समझा गया तो कभी चीन में इसकी शिक्षा और इसके अनुसंधान तक पर रोक लगाई गई।
लेकिन विश्वसनीयता और उपयोग की कसौटी पर खरा उतरने के कारण लोगों में इसकी दीवानगी कम नहीं हुई है। कई लोग मानते हैं कि फेंगशुई टिप्स इस्तेमाल कर वह रातों-रात लखपति बन जाएगें, ऐसा गलत है। हर ज्योतिष विधि की तरह यह भी इंसान को उसके कर्मों का फल देता है।

Read More<<

No comments:

Post a Comment