चेहरे के काले दाग धब्बे मिटाने के लिए घरेलु फेस पैक 

Face blemishes tips in Hindi : A magic from the grannys box
बाजार में ऐसे कई उत्पाद हैं जो आपके चेहरे से काले धब्बे मिटा सकते हैं| लेकिन इन्हें चेहरे पर लगाने के बाद अगर आप चेहरा धो लें तो इनका असर मिट जाता है| इसलिए आपको ऐसे उपायों की जरुरत है जो लंबे समय तक आपको मददगार हो और जो दाग धब्बों को जड़ से मिटा दें| चेहरे पर काली छाया, दाग और धब्बे होने का मुख्य कारण है मुंहासे और दाने निकलना| दाग धब्बे होने के अन्य कारण जैसे आनुवंशिकता, हॉर्मोन का असंतुलन, अनियमित आहार, त्वचा की अनियमित देखभाल, बढती उम्र, ज्यादा समय के लिए धुप में रहना ये भी हो सकते हैं| यहाँ पर कुछ घरेलु उपाय दिए जा रहें हैं जो दाग धब्बे मिटा सकते हैं|
 
बादाम और दूध (Reduce blemishes with almonds and milk)
बादाम में विटामिन इ होता है जो त्वचा की देखभाल में आवश्यक होता है| दूध में लैक्टिक एसिड होता है जो त्वचा से रेशे हटाता है|
फेस पैक बनाना, बादाम को 2 तरीकों से इस्तेमाल किया जा सकता है| आप अपने चेहरे और गर्दन पर बादाम का तेल लगाकर मालिश कर सकते हैं| 15 से 20 मिनट रखने के बाद अतिरिक्त तेल को पोछ लें| नियमित रूप से इस उपचार को करने से जरुर लाभ मिलेगा|
7 – 8 बादाम पानी में 12 घंटे या उससे ज्यादा समय के लिए भिगोयें|
बाद में छिलके निकालकर उन्हें पीसकर उसमे थोडा दूध मिलाएं|
यह पेस्ट धब्बों पर लगाएं और पूरी रात के लिए छोड़ दें|
सुबह ठंडे पानी से धो डालें|
इस उपचार का असर दिखने के लिए आपको इसे २ हफ़्तों तक करना जरुरी है|
 
आलू (Home remedy with potato)
आलू चेहरे के दाग धब्बे मिटाने के लिए सबसे सस्ता और अच्छा उपाय है| चेहरे की झाइयों के लिए, कई त्वचा विशेषज्ञ भी आलू का इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं|
आलू के स्लाइस बनायें या उसे कस लें|
स्लाइस बनायें हो तो चेहरे पर उन्हें 10 मिनट तक घिसें| अगर कसे हुए हों तो चेहरे पर लगाकर 10 मिनट के लिए छोड़ दें|
अच्छे असर के लिए दिन में 2-3 बार यह उपचार करें|
 
पुदीना (Use mint leaves to reduce scars)
पुदीना मुंहासो पर अच्छी तरह से काम करके उन्हें सुखाकर त्वचा के रंध्रों को साफ़ करता है| फेस पैक बनाने की विधि :
पुदीना के पत्ते चेहरे पर लगाने से चेहरे के रेशे धीरे धीरे कम होने लगते हैं|
पुदीना के कुछ पत्ते लेकर थोडा पानी मिलकर उन्हें पीस लें|
यह पेस्ट धब्बों पर लगाएं और 20 मिनट के लिए छोड़ दें|
फिर ठंडे पानी से धो डालें|
हफ्ते में 1 बार यह उपाय करें|
 
टमाटर (Try tomatoes for blemish removal)
टमाटर में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी होते हैं जो त्वचा के दाग मिटाने में काफी असरदार होते हैं| नियमित रूप से इस्तेमाल करने पर टमाटर आपकी त्वचा में निखार लाता है| इसमें उच्च मात्रा में लायकोपेन होता है जो धुप से काली पड़ी त्वचा का इलाज करता है| फेस पैक बनाने की विधि :
कुछ ताजे टमाटर लेकर उनका रस निकाले या उन्हें मसल लें|
चेहरे पर रस लगाकर २० मिनट तक छोड़ दें|
फिर ठंडे पानी से धो डालें| टमाटर धब्बों पर विरंजन का काम करता है|
 
ऊपर दिए गए उपाय अगर सफल न हो तो निचे दिए गए फेस पैक इस्तेमाल करें|
 
चेहरे के दाग धब्बे कैसे हटाए – दादी माँ का नुस्खा (A magic from the granny’s box)
दादी माँ के नुस्खे के रूप में बेसन काफी समय से इस्तेमाल किया जाता है| त्वचा की कई समस्याएँ जैसे त्वचा काली होना, धब्बे होना, बेजान होना और त्वचा पर अतिरिक्त बाल होना इन पर बेसन गुणकारी है| बेसन आसानी से उपलब्ध होता है और सस्ता भी होता है|
बेसन क्षारीय होता है| क्षारता कम करने के लिए उसमे नींबू या दही मिलाएं| बेसन और नींबू या दही का मिश्रण त्वचा से मृत कोशिकाएं हटाता है|

रसोई में उपलब्ध सामग्री (More of your kitchen ingredients)
नींबू का रस, आलू का रस और ककड़ी का रस त्वचा से दाग धब्बे मिटाने के लिए असरदार प्राकृतिक घरेलु उपचार हैं| चेहरे पर झाइयां, इनमे से कोई एक रस चने के आटे में मिलाकर पेस्ट बना लें| २० मिनट के लिए चेहरे पर लगाकर फिर धो डालें| रोज लगाने से दाग धब्बे दूर होते हैं|
चेहरे पर झाइयां, कैमोमाइल और नींबू का रस मिलाएं| इसे उबालकर ठंडा करें| यह मिश्रण रोज लगाएं| इससे धब्बे कम होते हैं| अजवायन और चमेली की कलियाँ मिलाकर हर दिन २ बार लगाने से धब्बे दूर होते हैं|
यह उपचार आयुर्वेदिक हैं और इसलिए उनसे कोई नुकसान नहीं होता| लेकिन इन उपायों में से कोई भी काम न आये तो डॉक्टर की सलाह लेना आवश्यक है|

No comments:

Post a Comment