वास्तुशास्त्र के अनुसार इन कारणों से धन की बरकत नहीं होती

घर के उत्तर पूर्व यानी ईशान कोण में डस्टबीन या कचड़ा नहीं रखें। यहां गंदगी होने से धन का नाश होता रहता है।

शयनकक्ष में कमरे के प्रवेश द्वार के सामने वाली दीवार के बाएं कोने पर धातु की कोई चीज लटकाकर रखें। वास्तुशास्त्र के अनुसार यह स्थान भाग्य और संपत्ति का क्षेत्र होता है। इस दिशा में दीवार में दरारें हों तो उसकी मरम्मत करवा दें। इस दिशा का कटा होना भी आर्थिक नुकसान का कारण होता है।

घर के दक्षिण पश्चिम दिशा में शौचालय या पानी की टंकी होने पर धन नहीं ठहरता है।
No comments:
Post a Comment