1. हर दिन पर्याप्त पानी पीयें, पर्याप्त पानी पीने से आपके होंठों की नमी आंतरिक रूप से हमेशा बरकरार रहेगी.
  2. Petrolatum Based लिप बाम लम्बे समय में होंठों के लिए अच्छे नहीं होते हैं. इसलिए ग्लिसरीन, Almond Oil, Cadillac Wax या विटामिन E Based लिप बाम का उपयोग करें.
  3. पौष्टिक भोजन करें, क्योंकि पौष्टिक भोजन के बिना सुंदर होंठ नहीं पाए जा सकते हैं.
  4. लिपस्टिक लगाने से पहले लिप बाम लगाएँ, इससे लिपस्टिक आपके होंठों पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं डाल पायेंगे.
  5. Expire हो चुके लिपस्टिक भूलकर भी न लगाएँ.
  6. अगर आप सिगरेट पीती हैं, तो सिगरेट पीना तुरंत बंद कर दें.
  7. बहुत ज्यादा चाय, कॉफ़ी या कोल्ड ड्रिंक पीने से आपके होंठों की खूबसूरती कम हो जाएगी.
  8. ज्यादा गाढ़े रंग के लिपस्टिक का उपयोग न करें.
  9. किशमिश को रात में पानी में फुलाने के बाद सुबह खाने से होंठों के रंग में निखार आता है.
  10. गुलाब की कुछ पंखुड़ियाँ और एक चम्मच शहद मिलाकर पेस्ट की तरह बना लें. और इसे 10-15 मिनट तक अपने होठों में लगे रहने दें. उसके बाद Cotton से इसे पोछने के बाद लिप बाम लगाएँ.