पेट की चर्बी से छुटकारा दिलाएंगे ये 7 घरेलू नुस्खे

home remedies for fat belly

  • सुबह खाली पेट एक ग्लास गर्म पानी में आधा नींबू निचोड़कर पिएं। इसमें शहद मिलाकर पीने से फायदा अधिक मिलेगा। इससे मेटाबॉलिजम तेज होता है और फैट्स जल्दी बर्न होते हैं।


home remedies for fat belly

  • अदरक को दो टुकड़ों में काट लें और एक कप पानी में उबालें। 10 मिनट तक पकाने के बाद अदरक के टुकड़े हटा लें और इसे चाय की तरह पिएं

home remedies for fat belly

  • लहसुन में मोटापा कम करने वाले तत्व हैं। एक कप पानी में नींबू निचोड़ें। अब लहसुन के तीन जवों इस पानी के साथ लें। रोज सुबह खाली पेट इनका सेवन फायदेमंद है।
  • बादाम में मौजूद ओमेगौ 3 फैटी एसिड चर्बी कम करने में मददगार है। रोज रात में 6-8 बादाम भिगोएं और अगले दिन सुबह इन्हें छीलकर खाएं
  • भोजन करने के आधे घंटे पहले एक या दो चम्मच एप्पल साइडर वेनेगर को एक गिलास पानी में मिलाकर पिएं। इससे कैलोरी अधिक बर्न होती हैं।
  • पुदीने के पत्ते और धनिया पत्ता को साथ में पीस लें। इसमें नमक और नींबू मिलाकर चटनी तैयार करें और रोज भोजन के साथ इसे लें। पुदीने के सेवन से मेटाबॉलिक रेट बढ़ती है जिससे फैट्स जल्दी बर्न होते हैं।
  • एलोवेरा का सेवन मेटाबॉलिज्म ठीक रखता है और फैट्स स्टोर नहीं होने देता। दो चम्मच एलोवेरा के जूस में एक चम्मच जीरा पाउडर मिलाएं और इसे आधे ग्लास गुनगुने पानी में मिलाएं। खाली पेट इसका सेवन करें और 60 मिनट बाद ही कुछ खाएं। इस उनपायों के साथ-साथ रुटीन में कसरत को जगह देना न भूलें।



No comments:

Post a Comment