धन बाधा दूर करने वाले वास्तु के 7 ट‌िप्स, हर क‌िसी के ल‌िए फायदेमंद

वास्तु व‌िज्ञान के अनुसार धन संबंधी परेशान‌ियों का कारण अक्सर आपके घर में ही मौजूद होता है ज‌िसकी अक्सर हम अनदेखी करते हैं। अगर आप कुछ बातों का ध्यान रखें तो आपके घर में मौजूद वास्तु दोष दूर होते है और धन वृद्ध‌ि में सहायक होते हैं।

easy vastu tips for money

शयन कक्ष की ख‌िड़क‌ियों में क्र‌िस्टल लगवाएं। इससे टकराकर जो रोशनी घर में आती है वह सकारात्मक उर्जा लाती है जो आपको स्वस्‍थ्य और उर्जावान बनाती है। इससे आप अपनी उर्जा का इस्तेमाल सही द‌िशा में करके लाभ प्राप्त कर पाते हैं।

एक दर्पण इस प्रकार लगाएं क‌ि उसका प्रत‌िब‌िंब त‌िजोरी और धन रखने के स्‍थन पर हो। यह व्यय को कम करने में सहायक माना जाता है। इससे संच‌ित धन बढ़ता है।

easy vastu tips for money

अपने घर की छत पर या चाहरदीवारी के अंदर एक बर्तन में पानी और अनाज रखें ज‌िससे पक्ष‌ियों को भोजन पानी म‌िले। वास्तु व‌िज्ञान के अनुसार पक्षी अपने साथ सकारात्मक उर्जा लाते हैं ‌ज‌िससे धन संबंधी बाधाएं और उलझनें दूर होती हैं।

easy vastu tips for money

आय में बार-बार बाधा आ रही है या मेहनत के अनुरूप धन लाभ नहीं म‌िल रहा है तो अपने शयन कक्ष या घर की चाहरदीवारी के अंदर बाएं कोने में भारी चीज या कोई ठोस चीज रखें।

easy vastu tips for money

घर में एक एक्‍वेर‌ियम रखें ज‌िसमें काले और सुनहरी रंग की मछली रखें। यह नकारात्मक उर्जा को दूर करके सकारात्मक उर्जा को बढ़ाने का काम करते हैं।
easy vastu tips for money

घर के मुख्य द्वार को हमेशा साफ रखें और उसके आस-पास की दीवारों पर रंग-रोगन करवाते रहें।

easy vastu tips for money

आपके घर के आस-पास नाला या बोर‌िंग है तो घर के उत्तर पूर्वी दीवार पर गणेश जी की तस्वीर लगाएं।


easy vastu tips for money

No comments:

Post a Comment