त्वचा के मस्सों को निकालने के घरेलू उपचार
त्वचा के सबसे सामान्य और साधारण मस्से त्वचा पर एक उभार की तरह फूले हुए होते हैं जिनका कारण एक वायरस होता है जिसका नाम है ह्यूमन पेपिलोमा वायरस या hpv वायरस। यह त्वचा की ऊपरी सतह पर हमला करता है और त्वचा खराब करने का कारण बनता है। यह वायरस हमारे शरीर में तब प्रवेश करता है जब हम किसी ऐसे व्यक्ति के संपर्क में आते हैं जिसे इन मस्सों की परेशानी है और वह भी इस वायरस की चपेट में है।
न मस्सों का वैज्ञानिक नाम वेर्रुका वुल्गारिस है। दर्दरहित होने के बावजूद ये मस्से आसानी से ठीक नहीं होते है और इनके उपचार की कोई जानी मानी विधि भी नहीं है।
मस्सों के 6 प्रकार
सबसे सामान्य मस्से एक उभार की तरह होते हैं और ये मुख्यतः हाथों एवं उँगलियों पर होते हैं। ये आमतौर पर बच्चों में पाए जाते हैं।
समतल मस्से -ये मस्से आमतौर पर चेहरे,हाथ और पैरों पर होते हैं। ये छोटे आकर के होते हैं और एक ही जगह बहुत से होते हैं।
लम्बे मस्से -ये मस्से आमतौर पर आँखों,गाल एवं चेहरे पर होते हैं और इनका आकार लंबा एवं मोटा होता है।
नाखूनों के मस्से – ये उन लोगों को होते हैं जो अपने नाखून चबाते रहते हैं और इसलिए ये मस्से नाखूनों के पास होते हैं।
एड़ी के मस्से – ये मस्से आमतौर पर पैरों की एड़ियों में होते हैं।
गुप्तांगों के मस्से – ये मस्से आपके गुप्तांगों पर पाए जाते हैं।
शरीर के ज़्यादातर मस्से बिना किसी उपचार के ही सही हो जाते हैं,लेकिन फिर भी इनसे होने वाली परेशानियों के चलते लोग अपना इलाज करवाना ही बेहतर समझते हैं। सफलता के आधार पर ऐसे कई उपचार हैं और कुछ प्रमुख उपचार नीचे दिए गए हैं:-
- तरल नाइट्रोजन का प्रयोग करके त्वचा के मस्सों को जमाया जा सकता है। जमने से मस्से वाले क्षेत्र में शीतदंश हो जाता है एवं इससे वहाँ के hpv वायरस भी कम होते हैं। मस्सों से छुटकारा पाने के लिए ये प्रक्रिया कई बार अपनाएं।
- सैलिसिलिक एसिड का प्रयोग करें। यह तरल नाइट्रोजन की भांति ही त्वचा के मस्से दूर करने के क्षेत्र में काम करता है। इसके केमिकल के असर से मस्से काफी हद तक बिलकुल ठीक हो जाते हैं।
- इम्यून थेरेपी लें। यह उपचार घर पर नहीं किया जा सकता बल्कि इसके लिए निर्धारित जगहें होती हैं। इसके अंतर्गत आपके मस्से में कोई द्रव्य इंजेक्शन के द्वारा लगाया जाता है। ज़्यादातर उपचार गृह मस्से ठीक करने के लिए कैंडिडा नामक पदार्थ का प्रयोग करते हैं जौ कि मुख्यतः त्वचा से निकाला गया खमीर होता है। यह काफी असरदार इलाज है और इससे hpv वायरस का बढ़ना रूक जाता है और मस्से गायब हो जाते हैं।
- अगर आपके मस्से बड़े हैं और आपके लिए काफी परेशानी कड़ी कर रहे हैं तो तुरंत ही किसी त्वचा के विशेषज्ञ को दिखाएँ। वे लेज़र पद्दति से मस्सों का इलाज करते हैं पर इस पद्दति में मरीज़ को काफी पीड़ा का सामना करना पड़ता है। इस पीड़ा के दूर होने में भी काफी समय लगता है,अतः इसका लेज़र इलाज तभी कराएं जब ये मस्से काफी भयंकर हों।
- आप डक्ट टेप की मदद से भी मस्सों की समस्या से निजात पा सकते हैं। इसके लिए अपने मस्सों पर डक्ट टेप लगाएं और उसे 6 दिन तक इसी प्रकार रखें। इस टेप को सातवें दिन निकालें और वहाँ की त्वचा को पूमिस स्टोन द्वारा साफ़ करें। उपरोक्त उपचारों का निरंतर प्रयोग करने से आपको मस्सों से छुटकारा प्राप्त होगा।
कभी भी इन मस्सों की अनदेखी ना करें क्योंकि ये कैंसर की वजह से भी हो सकते हैं। कई स्किन कैंसर चेहरे पर बिलकुल मस्से की तरह दिखते हैं।
No comments:
Post a Comment