पैडीक्योर से कैसे निखारें अपने पैरों की खूबसूरती
कितना कुछ सहते हैं हमारे पैर और जब बात उनकी देखभाल की आती है तो हम उन्हें नजरअंदाज कर देते हैं। पैडिक्योर न सिर्फ हमारे पैरों को नरम और नाजुक बनाने में मदद करता है। बल्कि उनकी सेहत का भी खयाल रखता है।
हर व्यक्ति अपने आप सुन्दर और स्वस्थ रहना चाहता है। फिर चाहे वह महिला हो या पुरूष या फिर बच्चा। ऐसा तभी संभव है जब आप अपने पूरे शरीर की सही देखभाल करेंगे। लेकिन बात जब खूबसूरती की आती है, तो हम अपने चेहरे और त्वचा पर ही अधिक ध्यान देते हैं। और इस पूरी प्रक्रिया में हमारे पैर अनदेखे रह जाते हैं। हालांकि हम पैरों पर काफी निर्भर हैं, लेकिन फिर भी हम इन पर सही ध्यान नहीं दे पाते।
शारीरिक देखभाल पैरों की साफ-सफाई के बिना अधूरी है। पैरों की सफाई निश्चित समय पर होती रहनी चाहिए। इसके लिए आप साफ सफाई के अलावा पैडिक्योर भी करा सकती है। पैडिक्योर कराने से आपके पैर बहुत सुंदर और साफ, स्वस्थ हो जाएगें।

पैडिक्योर कैसे करें
इसके लिए सबसे पहले नाखूनों को अच्छे से साफ कर लें। और अगर आपने इन पर नेल पॉलिश लगा रखी है तो उसे हटा दें। फिर एक साफ बालटी या टब में गुनगुने पानी डालें। इसके बाद अपनी पसंद की क्रीम या साल्ट सोप हो उसे पानी में डालें। आपके पैरों की स्किन रूखी है, तो उसमें ऑलिव ऑयल भी डाला जा सकता है। साल्ट से पैरों की स्किन नरम हो जाती है। और ओलिव ऑयल एक माश्चराइजर का काम करता है। कम से कम 10 से 15 मिनट तक इस पानी में रखने के बाद बाहर निकालें। ध्यान रहे कि कहीं पैरों की उंगलियों के बीच में कहीं साबुन बचा न रह गया हो। इसके बाद बॉडी स्क्रबर से स्क्रब करें। स्क्रब करने के बाद ठंडे पानी से पैरों को अच्छी तरह साफ कर लें। कोल्ड क्रीम से पैरों की हल्की मालिश करें। रूई से उंगलियों के बीच फंसी क्रीम को साफ करें।
पैराफिन वैक्स से पैडिक्योर
पैडिक्योर करने में काफी वक्त लगता है। पैराफिन वैक्स से पैडिक्योर करने में एक घंटे का वक्त लग जाता है। पैराफिन वैक्स से पैडिक्योर करते समय सबसे पहले अपने पैरों को पैराफिन वैक्स से अच्छे से साफ करे। पैराफिन वैक्स को पिघला कर कटोरी या बरतन में डाल लें। अब इस बरतन में पैरों को डाल दें। ऐसा करते समय ध्यान रखें कि वैक्स आप के पैरों के ऊपर बहे। इसके बाद पेडिक्योर की पहली प्रक्रिया की तरह पैरों को गुनगुने साफ पानी से धो कर क्रीम से इन की मसाज करें और नेल पॉलिश लगा लें।
कुछ खास बातें
1-पैडिक्योर ट्रीटमेंट या धोने के बाद पैरों को बिना सुखाए जुराब न पहनें। इससे आपको इन्फेक्शन हो सकता है।
2-पैरों के लिए ऐसे जूते या चप्पल खरीदें जिनसे पंजों पर ज्यादा दबाव न पड़े ।
3-सर्दियों में गरम जुराब पहनें। लेकिन जुराब पैरों के लिए टाइट नही होनी चाहिए।
4-पैरों को गरमी देने के लिए हीटिंग पैड का इस्तेमाल न करें।
5-पैरों को धोते समय गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें। ज्यादा गरम पानी नुकसानदेह हो सकता है।
6-आपके पैरों में पसीना बहुत ज्यादा आता हैं, तो जूते पहनते समय एंटी फगस पाउडर का इस्तेमाल करना न भूलें।

पैडिक्योर के लिए आवश्यक सामान
- गुनगुने पानी से भरा एक बड़ा टब
- लिक्विड सोप या शैम्पू
- एन्टिसेप्टिक लोशन
- प्यूमिस स्टोन या फुट स्क्रैपर
- नेल कटर और फिलर
- मॉइश्चराईज़र

No comments:
Post a Comment