ढीली त्वचा का उपचार

वचा के ढीलेपन को दूर करने के लिए ऊंचे दावे करने वाले निर्माताओं की केमिकल युक्‍त सौंदर्य प्रसाधनों पर अधिक पैसा खर्च करने की जरूरत नहीं, क्‍योंकि यहां दिये प्राकृतिक घरेलू उपायों का नियमित इस्‍तेमाल कर अपनी त्‍वचा को जवां रख सकते हैं।
  • 1

    ढीली त्वचा का प्राकृतिक उपचार

    उम्र बढ़ने के साथ-साथ चेहरे पर पड़ने वाली झुर्रियां एवं त्वचा में आने वाला ढीलापन साफ झलकने लगता है। लेकिन कई बार अल्ट्रावायलेट किरणों, प्रदूषण, खानपान में अनियमितता, गर्भावस्था, तनाव, शरीर में पानी की कमी, धूम्रपान और वजन परिवर्तन आदि के कारण त्‍वचा उम्र से पहले बूढ़ी दिखने लगती है। ऐसे में कई महिलाएं त्वचा में कसाव लाने के लिए फेस लिफ्ट और बोटॉक्स जैसे तरीकों को अपनाती हैं, परन्तु इन तरीकों में काफी समय लगने के साथ-साथ इनके कुछ साइड इफेक्‍ट भी होते हैं। जबकि इसके विपरीत आपकी किचन में मौजूद प्राकृतिक उपचारों से ज्‍यादा फायदा मिलता है और इनके प्रयोग से आपको किसी तरह के साइड इफेक्ट भी नहीं होते हैं। 
    Image Souce : Getty
  • 2

    अंडे का कमाल

    अंडा त्‍वचा में कसावट लाने का सबसे अच्‍छा उत्‍पाद माना जाता है। अंडे की सफेदी एक प्राकृतिक एंस्ट्रिजेट के रूप में काम करती है। और इसके त्वचा-पौष्टिक घटक हाइड्रो लिपिड ढीली त्वचा को लिफ्ट करने में मदद करता है। हालांकि अंडे की सफेदी का प्रयोग करके त्‍वचा को कसने वाले कई मास्‍क बनाये जाते हैं। लेकिन सबसे आसान और असरकारी नुस्‍खा है अंडे की सफेदी को चेहरे पर तब तक लगाना जब तक यह सूख ना जायें। सूखने के बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। आप अंडे की सफेदी को मुलतानी मिट्टी, बेसन या दही में मिलाकर पैक बनाकर भी लगा सकते हैं। 
    Image Souce : Getty
  • 3

    नींबू का जादू

    नींबू में मौजूद विटामिन सी कोलेजन के उत्‍पादन को बढ़ावा देने में मदद करता है। जिससे त्‍वचा में लोच रिस्‍टोर करने में मदद मिलती है। इसके अलावा नींबू के एस्ट्रिजेंट गुण त्‍वचा में कसाव लाने, झुर्रियों को दूर करने और समय से पहले उम्र के अन्‍य लक्षणों को कम करने में मदद करता है। नींबू के फेस पैक को बनाने के लिए ताजा नींबू का थोड़ा सा रस निकालें और इसे अपने चेहरे और गर्दन पर लगाये। 5-10 मिनट ऐसे ही रहने दें फिर इसे गुनगुने पानी से धो लें। इस उपाय को दिन में दो बार करके अच्‍छी किस्‍म के मॉइश्‍चराइजर को लगाये। 
    Image Souce : Getty
  • 4

    सबसे बेहतरीन है एलोवेरा

    मजबूती और ढीली त्‍वचा में कसाव लाने के लिए एलोवेरा सबसे अच्‍छा प्राकृतिक उपाय है। इसमें मौजूद मैलिक एसिड त्‍वचा की लोच में सुधार लाने और ढ़ीली त्‍वचा से छुटकारा पाने में मदद करता है। साथ ही यह त्‍वचा को प्राकृतिक रूप से मॉश्‍चराइज करता है। एलोवेरा की पत्‍ती में से जैल निकालकर अपनी चेहरे और गर्दन पर लगाकर 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर गुनगुने पानी से धो लें। इस उपाय को एक सप्‍ताह में कई बार लगाये। 
    Image Souce : Getty
  • 5

    प्राकृतिक त्‍वचा टोनर है खीरा

    ढीली त्वचा को कसने के लिए, आप खीरे का उपयोग कर सकते हैं। यह सबसे अच्छे प्राकृतिक त्वचा टोनर में से एक है और इससे इस्‍तेमाल से आपकी त्‍वचा खिली-खिली नजर आती है। खीरे का रस निकालकर, इस रस को चेहरे पर लगाकर सूखने तक छोड़ दें। सूखने के बाद इसे ठंडे पानी से धो लें। इस उपाय को दिन में एक बार करें। कुछ दिनों में आपको अपनी त्‍वचा पर कसाव दिखाई देने लगेगा। 
    Image Souce : Getty
  • 6

    ऑयल मसाज

    प्राकृतिक तेल जैसे जैतून के तेल से चेहरे और गर्दन पर मसाज करने से ढीली त्‍वचा में कसाव लाने में मदद मिलती है। जैतून के तेल में मौजूद एंटीऑक्‍सीडेंट, विटामिन ई और ए एंटी एजिंग लाभा प्रदान करते हैं। साथ ही यह त्‍वचा को अच्‍छी तरह से नम रखने में भी करते हैं। जैतून का तेल हल्‍का सा गर्म करके इससे अपनी उंगलियों से सर्कुलर मोशन में 10 मिनट तक मसाज करें। सोने से पहले इस उपाय को नियमित रूप से करें। आप मसाज करने के लिए नारियल, जोजोबा, बादाम और एवोकैडो ऑयल का इस्‍तेमाल भी कर सकते हैं। 
    Image Souce : Getty
  • 7

    एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर शहद

    शहद के प्राकृतिक हाइड्रेटिंग, एंटीऑक्सीडेंट और एंटी एजिंग गुण त्वचा के उपचार में मददगार होते है। दो से तीन छोटे चम्‍मच शहद में कुछ बूंदे नींबू के रस और जैतून के तेल की मिलाकर अपने चेहरे और गर्दन पर लागकर, सूखने तक ऐसे ही छोड दें। सूखने के बाद इसे गुनगुने पानी से धो लें। अच्छे परिणाम पाने के लिए इस उपाय को दिन में एक बार जरूर करें। 
    Image Souce : Getty
  • 8

    त्‍वचा को टोन करें गुलाब जल

    इसमें मौजूद प्राकृतिक एस्ट्रिंजेंट के कारण गुलाबजल त्वचा को टोन, साफ तथा मुलायम बनाने के लिए प्रयोग में लाया जाता है। साथ ही यह त्‍वचा को चमकदार रखने के लिए उत्‍कृष्‍ट होता है। यह त्वचा के अंदर के ब्‍लड नर्वस को कसकर आपकी त्वचा को स्वस्थ बनाता है। गुलाबजल और चन्दन का एक पेस्ट बनाएं और इसे चेहरे पर लगाकर 15 मिनट के बाद धो दें। एक सप्‍ताह में इस उपाय को कई बार करें। 
    Image Souce : Getty
  • 9

    त्‍वचा में कसाव लाये दालचीनी

    दालचीनी, ढीली त्‍वचा में कसाव लाने का एक और अच्‍छा उपाय है। यह कोलाजेन उत्‍पादन में तेजी लाने में मदद करता है जो त्‍वचा में फर्म और कसाव लाने के लिए आवश्‍यक होता है। एक चम्‍मच दालचीनी पाउडर, थोड़ी सी हल्‍दी पाउडर और पर्याप्‍त मात्रा में तेल मिलाकर पेस्‍ट बना लें। फिर इसमें आधा चम्‍मच नमक या चीनी मिलाये। इस पेस्‍ट को अपने चेहरे और गर्दन पर कुछ देर के लिए लगा लें। फिर अपने चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। इस प्राकृतिक स्‍क्रब का इस्‍तेमाल एक सप्‍ताह में दो बार जरूर करें। 
    Image Souce : Getty

No comments:

Post a Comment