चेहरे पर निखार के घरेलू नुस्खे
- दही में निम्बू का रस मिलाकर चेहरे पर लगाने से चेहरे पर निखार आता है।
- राई के तेल में बेसन और हल्दी मिलाकर लगाएं।
- मक्खन में हल्दी मिलाकर लगाने से फेस की झाइयाँ दूर होती हैं।
- ग्लिसरीन में २ चम्मच निम्बू का रस और गुलाबजल मिलाकर लगाएं, चेहरे के दाग खत्म होने लगेंगे।
- तुलसी के पत्तों को पीसकर लगाने से चेहरा साफ होता है।
- दूध और ओलिव आयल मिलाकर चेहरे की मसाज करने से दाग कम होते हैं।
- जयफल को दूध में पीस कर लगाएं और १५ मिनट बाद ठन्डे पानी से धो लें।
- जामुन की गुठली को पानी में पीसकर लगाने से भी फेस पर पिम्पल्स ठीक होने लगते हैं।
- मसूर की दाल को पीसकर उसमें शहद मिलाकर लगाने से चेहरे की चमक बढ़ती है।
- नीम की पत्ती और गुलाब की पत्ती को पीस कर चन्दन में मिला कर लगाएं।
- चेहरे पर दूध और शहद मिला कर मसाज करें और १५ मिनट बाद धो लें।
- आमला, दालचीनी और शहद मिला कर चेहरे पर लगाएं, १५ मिनट बाद धो लें, यह दाग दूर करने का एक देसी नुस्खा है।
- एलोवेरा चेहरे पर लगाना भी एक आसान देसी इलाज है।
- १०० ग्राम तिल के तेल में ५० ग्राम पपीते के बीज को डाल कर पका कर रख लें, इस तेल की मसाज करने से चेहरे का निखार बढ़ता है।
- बादाम को दूध में पीसकर लगाने से चेहरे की झाई खत्म होने लगती है।
- घरेलु इलाज के लिए १५० ग्राम गाजर, १०० ग्राम टमाटर और चुकंदर ५० ग्राम मिला कर रस निकाले और रोज़ १/२ गिलास पियें।
- शहद में निम्बू का रस मिला चेहरे पर लगाएं, १५ मिनट बाद ठन्डे पानी से धो लें।
- चेहरे पर निखार के देसी उपाय के लिए पपीते के गूदे से मसाज करें।
- दालचीनी और शहद मिलाकर चेहरे पर लगाने से भी चेहरे में निखार आता है।
- आलू से चेहरे की मसाज करें, इससे भी चेहरे के दाग दूर होने लगते है।
No comments:
Post a Comment