लम्बे घने बालों के लिए घरेलु आसान उपाय
बालों की तंदुरुस्ती के लिए घरेलू ट्रीटमेंट (Hair Treatments) ज्यादा अच्छे होते हैं जिनके कोई गलत साइड इफेक्ट नहीं होते साथ ही इससे बाल जड़ से मजबूत होते हैं और इस तरह के घरेलू ट्रीटमेंट (Hair Treatments) ज्यादा महंगे नहीं होते| आमतौर पर रोजमर्रा के सामान के सही उपयोग से ही आप सुन्दर घने बाल प्राप्त कर सकते हैं |
बाल लम्बे एवम घने करने के आसान घरेलु तरीके Home Hair Treatments In Hindi
आलू का रस :
आलू में विटामिन A, B और C की प्रचुर मात्रा होती हैं | इसका रस लगाने से बालों के रूखेपन में कमी आती हैं साथ ही बाल मुलायम होते हैं | इसके लिए 3 आलू को पीसकर उनका रस निकले और इस रस से सर की मालिश करे और 1 hrs बाद बालों को शेम्पू से धो ले |
अगर बाल बहुत अधिक रूखे और बेजान हैं तो आलू के रस के साथ एक अंडे को फोड़कर मिलाये और उस मिश्रण से सर की मालिश करे आप जल्द ही असर देखेंगे |
प्याज का रस :
प्याज के एंटीऑक्सीडेंट बालों की रुसी को कम करते हैं | प्याज में सल्फर होती हैं जिसके कारण बाल लम्बे एवम घने बनते हैं | 2 प्याज को किस कर उसका रस निकले और हलके हाथों से बालो में लगाये जिससे बालों में चमक आती हैं साथ ही उनका झड़ना कम होता हैं |
अंडा :
बालों को प्रोटीन की जरुरत होती हैं और अंडे में प्रोटीन सबसे ज्यादा होता हैं खासकर अंडे के पीले भाग में प्रोटीन बहुत अधिक होता हैं | अंडे को फोड़कर उसे बालों में हलके हाथों से लगाये इसके बाद 2 hrs बाद धो ले |
अगर बाल बहुत झड़ रहे हैं तो अंडे के सफ़ेद भाग के साथ 1 चम्मच जेतून का तेल डालकर उसकी मालिश करें जल्द ही असर होगा |
सफेद सिरका :
एक कप पानी के साथ 1 चम्मच सिरका डालें साथ ही कुछ बूंद तेल दाले सर धोने के 15 मिनिट बाद इस पानी से सर धोलें इससे बालों का Ph लेवल संतुलित रहता हैं |
मेथी दाना :
मेथी दाने को पानी में भिगोकर उसे पीस ले और उसका लेप बालों में लगाये यह लेप बालों को स्वस्थ बनाता हैं | इससे बालों में चमक आती हैं और बाल घने होते हैं |
नींबू का रस :
नींबू के रस में साइट्रिक एसिड होता हैं जिससे बालों में चमक रहती है और यह रुसी को भी कम करते हैं | ठण्ड में रूसी की परेशानी बढ़ जाती हैं सर की त्वचा रुखी हो जाती हैं इसलिए तेल के साथ नींबू का रस लगाने से रूखापन कम होता हैं | और रूसी से राहत मिलती हैं |
यह सभी उपाय (Hair Treatments) घरेलू हैं जो कि सस्ते होने के साथ-साथ शत प्रतिशद फायदा देते हैं | और इनके किसी भी तरह के गलत साइड इफेक्ट नहीं होते |
No comments:
Post a Comment