मुंहासे झट दूर करेगा घर में सिरका
त्वचा से जुड़ी छोटी-छोटी समस्याओं से बचाव और चमकदार बालों की चाहत रखते हैं तो घर में ही व्हाइट वेनेगर (सिरका) से बने ये घरेलू उपाय मददगार हो सकते हैं।

नहाते वक्त गुनगुने पानी में व्हाइट वेनेगर मिलाकर 15 मिनट तक छोड़ दें। इस पानी से नहाने से त्वचा का पीएच बैलेंस बना रहता है और त्वचा मुलायम व सेहतमंद रहती हैbenefits of vinegar
एक चम्मच व्हाइट वेनेगर को दो कप पानी में मिलाएं। इसमें कॉटन बॉल डिप करें और त्वचा पर लगाएं। यह न केवल चेहरे की गंदगी साफ करता है बल्कि प्राकृतिक टोनर का भी काम करता है। मुंहासे भी दूर करता है।benefits of vinegar
बाल शैंपू करने के बाद व्हाइट वेनेगर की मदद से आप कंडिशनिंग कर सकते हैं। एक कप पानी में दो चम्मच एप्पल साइडर वेनेगर मिलाएं और इससे बालों को धुलें। इसके बाद बालों पर हल्का कंडिशनर लगाएं। बालों की चमक बढ़ जाएगी।

सनबर्न दूर करना हो तो चार कप पानी में आधा कप वेनेगर मिलाएं और इसमें कपड़ा डुबोकर त्वचा पर लपेट लें। यह त्वचा को रिकवर करने में मदद करता है और त्वचं को ठंडक पहुंचाता है।
benefits of vinegar
डैंड्रफ हटाने के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जाता है। आधा कप पानी और आधा कप सिरका मिलाएं और नहाने से पहले इससे बालों की मसाज करें। चाहें तो अपने शैंपू के साथ भी एक चम्मच सिरका मिलाकर बालों की सफाई कर सकते हैं। इससे बालों से रूसी दूर हो जाएगी।

No comments:

Post a Comment