आपके बुरे समय को अच्छे में बदल सकती है घड़ी

7 बातेंः आपके बुरे समय को अच्छे में बदल सकती है घड़ी

घर की दक्षिणी दीवार पर न लगाएं घड़ी

वास्तु में घर की दक्षिण दिशा यम की दिशा मानी गई है। साथ ही ये दिशा ठहराव की है। इस दिशा में घड़ी लगाना प्रगति के अवसरों को धीमा कर सकता है। साथ ही ये दिशा घर के मुखिया के लिए होती है। इस दिशा में घड़ी लगाना मुखिया के स्वास्थय के लिए अच्छा नहीं माना गया है।

7 बातेंः आपके बुरे समय को अच्छे में बदल सकती है घड़ी

घर के दरवाजे पर भी न लगाएं घड़ी

घर के मेन गेट या दरवाजे के ऊपर घड़ी लगाना अच्छा नहीं माना जाता। ऐसा करना तनाव को बढ़ा सकता है। इससे घर से बाहर आते-जाते समय कई तरह की नेगेटिव एनर्जी का प्रभाव घड़ी पर पड़ सकता है, जिसकी वजह से आपको कई तरह ही परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

7 बातेंः आपके बुरे समय को अच्छे में बदल सकती है घड़ी

घर में नहीं रखनी चाहिए बंद घड़ी

बंद घडियों को रखने से घर में पॉजिटिव एनर्जी कम होने लगती है और नेगेटिविटी बढ़ने लगती है। यही कारण है कि घर में बंद पड़ी फालतू घडियां व अन्य बेकार सामान को घर से तुरंत हटा देना चाहिए। साथ ही घड़ी पर धूल न जमें इसका ध्यान भी रखना चाहिए।
7 बातेंः आपके बुरे समय को अच्छे में बदल सकती है घड़ी


तकिये के नीचे घड़ी रखकर न सोएं

कई लोग अपनी हाथ में पहनी जानी वाली घड़ी को तकिये के नीचे रखकर सोने की आदत होती है। यह आदत वास्तु के अनुसार बिल्कुल ही गलत मानी जाती है। ऐसा करने से मनुष्य की विचारधारा पर नेगेटिव प्रभाव पड़ता है और उसका स्वभाव भी बदलने लगता है।
7 बातेंः आपके बुरे समय को अच्छे में बदल सकती है घड़ी


इस दिशा में घड़ी लगाना होता है शुभ

घड़ी को घर की पूर्व, पश्चिम या उत्तर दिशा में लगाना चाहिए। पूर्व दिशा में लगाई गई घड़ी घर का वातावरण शुभ और प्यार वाला बनाए रखती है। पश्चिम दिशा में घड़ी लगाने से घर के सदस्यों के नए अवसरों की प्राप्ति होती है और उत्तर दिशा में लगाई गई घड़ी घर को पैसों के नुकसान से बचाती है।
7 बातेंः आपके बुरे समय को अच्छे में बदल सकती है घड़ी


लकी मानी जाती है पेंडुलम वाली घड़ी

पैंडुलम वाली घडियों के लिए मान्यता है कि इंसान के जीवन के बुरा समय को दूर करने वाली होती है और तरक्की के नए अवकर लाती है। पैंडुलम वाली घड़ी के लिए भी पूर्व, पश्चिम या उत्तर दिशा ही शुभ मानी जाती है। ऐसी घड़ी ड्राइंग रूम में लगाना सबसे शुभ होता है।
7 बातेंः आपके बुरे समय को अच्छे में बदल सकती है घड़ी

घड़ी का समय हमेशा सही रखें

सही समय से आगे या पीछे चलने वाली घडियों को भी अच्छा नहीं माना जाता है। ऐसी घडियां मनुष्य के लिए उसकी हार या नुकसान का कारण बन सकती है। इसलिए घड़ी को हमेशा सही समय पर ही सेट करके रखना चाहिए।

No comments:

Post a Comment